Site icon Samagra Bharat News website

अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत हुई खराब, इलाज के लिए गए अमेरिका लेकर गए बेटे सनी देओल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12सितंबर। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की हालिया आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस ने हर किसी को हैरान कर दिया था. ऐसे में फिलहाल देओल परिवार अपने सफलता का जश्न मना रहा है. इसी बीच में खबर आ रही है कि बॉलीवुड के हीमैन यानि की धर्मेंद्र की तबियत कुछ सही नहीं चल रही है और उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए सनी देओल अपने पिता के संग भारत सेदूर अमेरिका गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल अपने 87 वर्षीय पिता को लेकर अमेरिका निकले हैं. बताया जा रहा है मामला उनकी सेहत और इलाज से जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस बारे में देओल परिवार ने कुछ नहीं बताया है. इस खबर से धर्मेंद्र के फैंस चिंता में आ गए हैं.

जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र कुछ समय से हेल्थ इशूज का सामना कर रहे थे और ऐसे में अब उनसे बेटे सनी देओल उनके ट्रीटमेंट के लिए उन्हें अमेरिका ले गए है. सनी देओल ने करियर से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और अपने पिता का ख्याल रखने का फैसला किया है.

Exit mobile version