Site icon Samagra Bharat News website

मोरक्‍को भूकंप से मरने वालों की संख्‍या दो हजार आठ सौ से हुई अधिक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 सिंतबर। मोरक्‍को में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 2 हजार 862 हो गई है। 2 हजार 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। स्‍पेन, ब्रिटेन और कतर की राहत टीमें भी बचाव कार्यो में मदद कर रही हैं। शुक्रवार देर रात 6 दशमलव 8 तीव्रता के भूकंप ने मोरक्‍को में तबाही मचा दी थी। इसका केंद्र मर्राकेह के 72 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। संयुक्त राष्‍ट्र के अनुमान भूकंप से करीब 3 लाख लोग दुष्प्रभावित हुए हैं। मोरक्को के शाह ने रविवार से तीन दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्‍होंने बेघर लोगों को आश्रय तथा भोजन-पानी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version