Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का करेंगी शुभारंभ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 सिंतबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगी। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि विश्व के 59 देशों के विख्यात वैज्ञानिक, किसान और विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। वे खाद्य और कृषि पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि के अनुच्छेद नौ में प्रतिष्ठापित किसानों के अधिकारों से संबंधित मुख्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत पौधों की किस्मों और किसानों के अधिकारों के संरक्षण अधिनियम 2001 के जरिये पादप विविधता पंजीकरण के संदर्भ में किसानों के अधिकार को इसमें शामिल करने वाला विश्व का पहला देश है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

Exit mobile version