समग्र समाचार सेवा
भीलवाड़ा/ राजस्थान, 15सितंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर गुरूवार को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में भीलवाड़ा में रोड शो व जनसभायें कीं। इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत की सरकार को ‘गहलूट’ की सरकार की संज्ञा देते हुए कहा की राजस्थान में पिछले पांच वर्षों में महिलाओं के साथ 2 लाख से ज्यादा अपराध हुए हैं और राजस्थान सरकार के मंत्री कहते है कि ये मर्दों का राज्य है। “इन्हें चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। यहाँ केवल लूट, लूट और लूट है। यहां 18 बार से ज्यादा पेपर लीक के मामले हुए हैं। यह ‘गहलूट’ की सरकार है जिसे बहार करने का समय आ गया है।”

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सापरा विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, “भाजपा को मिल रहा अपार प्यार और जनसमर्थन बता रहा है की राजस्थान में परिवर्तन निश्चित है। ये जनसैलाब कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार के विरोध में उमड़ा है।”