समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली/चण्डीगढ/फरीदाबाद, 16 सितम्ंबर। एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा के नगंला इन्कलेव पार्ट-1 में लगभग 28 लाख की लागत से बनने वाली 6 गलियों का शुभारंभ किया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इन गलियों का निर्माण कार्य लगभग 28 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने लोगो से अनुरोध किया कि जिस प्रकार जब व्यक्ति का अपना मकान बनता है उसकी निगरानी करता है यह पैसा भी आपका है इसलिए इसको भी अपने मकान की तरह समझें और जिम्मेदारी से गली को बनवांए।

वार्ड-10 उत्तम नगर बीवीएन स्कूल वाली गली में ट्यूब्ले के शुभारंभ किया। जिसपर मौके पर स्थानीय लोगो बताया कि इस एरिया में पानी की काफी समस्या है थी जिसके कारण लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था अब विधायक जी प्रयासों से ट्यूब्ले का कार्य शुरू हुआ है जिसके लिए हम विधायक महोदय का धन्यवाद करते है।