Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16 सिंतबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश पोस्ट किया:
“महान ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती के विशेष अवसर पर मेरी श्रद्धांजलि। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सिंगापुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और उत्कृष्टता की निरंतर खोज उनकी महानता का प्रमाण है। उनका काम दुनिया भर के नेताओं को प्रेरित करता है।”

Exit mobile version