Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री की बहन गीता मेहता के निधन पर शोक किया व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,17 सिंतबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध लेखिका और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
“मैं प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती गीता मेहता जी के निधन से दुखी हूं। वह बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी थीं, जो अपनी बुद्धिमता और लेखन के साथ-साथ फिल्म निर्माण के प्रति जुनून के लिए प्रसिद्ध थीं। वह प्रकृति और जल संरक्षण के प्रति भी समर्पित थीं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं @Naveen_Odisha जी और पूरे परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”

Exit mobile version