समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18सितंबर। ब्रह्मचारी गिरीश ने विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय श्री दिनेश चंद्र जी से भेंट की। माननीय दिनेश जी अत्यंत सरल, सौम्य, मृदुभाषी, भारतीय ज्ञान एवं परम्पराओं के ज्ञाता व समस्त हिन्दू समाज के लिए गंभीर हित चिंतक हैं । 
ब्रह्मचारी गिरीश ने विश्व हिन्दू परिषद् के माननीय अध्यक्ष श्री अलोक कुमार जी से भेंट की। माननीय अलोक जी माननीय सर्वोच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। भारतीय नागरिकों के सर्वांगीण विकास की योजनाओं पर श्री अलोक जी से सार्थक चर्चा हुई ।