Site icon Samagra Bharat News website

‘पुष्पा 2’ ही नहीं, साउथ की ये 5 फिल्में भी मचाने वाली हैं बॉक्स-ऑफिस पर धमाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,20सिंतबर। आज आपको साउथ की 5 अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती हैं. इस लिस्ट में साउथ के मेगा स्टार प्रभास और जूनियर एनटीआर की फिल्में भी शामिल हैं.

प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन की फिल्म ‘सालार’ इस साल के अंत तक रिलीज होने वाली है. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक एक्शन फिल्म होने वाली है. इस फिल्म का प्रभास के फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

अब बात करते हैं जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवारा’ की. इस फिल्म का टाइटल पहले ‘एनटीआर 30’ था जिसे बाद में बदल कर ‘देवारा’ कर दिया गया. ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी.

थलापति विजय की मच अवेटेड फिल्म ‘लियो’ का हाल ही में पोस्टर रिलीज हुआ था. इस फिल्म में एक्टर का कभी न देखा गया बिल्कुल अलग अंदाज नजर आने वाला है. ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.

तेलुगू भाषा की फिल्म ‘स्कन्द’ इस साल 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. हालांकि, फिल्म के प्रमोशन के दौरान ज्यादा शोर-शराबा देखने को नहीं मिल रहा है.

कमल हासन और प्रिया भवानी शंकर की फिल्म ‘इंडियन 2’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस राकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली हैं. ये फिल्म सिस्टम और भ्रष्टाचार पर प्रहार करती है.

Exit mobile version