Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर जायेंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22सितंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ शनिवार को राजस्थान का दौरा करेंगे।

अपनी इस एकदिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान के दूदू जिले में संत शिरोमणि धन्ना भगत जन्मस्थली नोखा नाड़ी चौरू जायेंगे और मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करेगें।

इस दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ भाद्र पद शुक्ल अष्टमी माह मेला महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

Exit mobile version