Site icon Samagra Bharat News website

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गणेशोत्सव के दौरान आज महाराष्ट्र के मुंबई में विश्वप्रसिद्ध लाल बाग के राजा के किए दर्शन

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 24सितंबर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र के मुंबई में विश्वप्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन किए।

अमित शाह ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में प्रसिद्ध गणपति पंडाल में भी पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस भी मौजूद थे। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस के आवास पर स्थापित गणपति बाप्पा की पूजा की।

Exit mobile version