Site icon Samagra Bharat News website

लखनऊ: बीजेपी विधायक के सरकारी फ्लैट में युवक ने फांसी लगाई, मीडिया सेल में काम करता था मृतक

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 सितंबर। यूपी की राजधानी लखनऊ में बीजेपी विधायक के फ्लैट में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. जी मीडिया संवाददाता के अनुसार, विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित सरकारी फ्लैट नंबर 804 में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. युवक विधायक के मीडिया सेल में काम करता था. मृतक बाराबंकी हैदरगढ़ का रहने वाला था. मृतक का नाम श्रेष्ठ तिवारी था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से शव को उतारा. युवक के सुसाइड करने की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हजरतगंज क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार रात बख्शी का तालाब क्षेत्र से विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी आवास पर एक युवक के जान देने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला. वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कानून कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि विधायक अभी लखनऊ में नहीं हैं और अभी किसी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, और आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. सूत्रों ने बताया कि श्रेष्ठ तिवारी विधायक की मीडिया टीम में काम करता था.

बता दें कि अभी हाल में ही केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के बेटे के लाइसेंसी पिस्टल से उनके घर में एक युवक का मर्डर हो गया था. आरोप अंकित वर्मा नाम के एक युवक पर लगा था. मृतक मंत्री के बेटे का दोस्त था.

Exit mobile version