Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भारत की महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता की व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत की महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी क्रिकेट टीम ने कितना शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक हासिल किया। देश उनकी अतुलनीय उपलब्धि पर प्रसन्न है। हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा, दृढता और टीम भावना के बल पर खेल के मैदान में भी तिरंगे को ऊंचा रख रही हैं। “आपकी शानदार जीत के लिए बधाई।”

Exit mobile version