समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26सितंबर। 25सितंबर, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर एक चर्चा के लिए प्रशंसित लेखकों और राष्ट्रीय नेताओं के साथ नमो साहित्य महोत्सव का आयोजन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यों और भारत को लेकर उनके विज़न के बारें में बताते हुए उन्हें युग पुरुष बताया।
