Site icon Samagra Bharat News website

बेंगलुरु-मंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, बस और कार की टक्कर में 4 की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27सितंबर। कर्नाटक के मंगलूरू नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कार खड़ी बस से टकरा गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. बेल्लूर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “यह घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे आदिचुंचनगिरी इंस्टीट्यूट के पास हुई. कार सड़क के किनारे खड़ी एक बस के पीछे से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में एक महिला और तीन पुरुषों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया।

यह दुर्घटना तब हुई जब हासन से बेंगलुरु की ओर जा रही बस यात्रियों को उतारने के लिए आदिचुंचनगिरी मेडिकल अस्पताल के पास रुकी थी। तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version