Site icon Samagra Bharat News website

श्रम और रोजगार मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा के तहत 1 अक्टूबर को एक तारीख एक घंटा एक पहल का करेगा आयोजन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27सितंबर। श्रम और रोजगार मंत्रालय सामुदायिक सेवा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के आह्वान “एक तारीख एक घंटा” पहल में नागरिकों से जुड़ने की कोशिश में शामिल हुआ है।

15 सितंबर 2023 को शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान के दौरान, श्रम और रोजगार मंत्रालय की निम्नलिखित उपलब्धियां हैं:

. कुल 248 एसएचएस गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
. 5,726 व्यक्तियों की भागीदारी।
. स्वच्छता ही सेवा पोर्टल में 6,196 घंटे श्रमदान का सामूहिक योगदान।

मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 10 बजे देश भर के 156 जिलों में 442 से अधिक स्थानों पर “एक तारीख एक घंटा” अभियान आयोजित करने का प्रस्ताव किया गया है और नागरिकों से स्वच्छता ही सेवा भावना के अनुरूप अपने आस-पास स्वच्छता बढ़ाने के लिए एक घंटे का श्रमदान (स्वैच्छिक सेवा) करने का आह्वान किया गया है।

Exit mobile version