Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:

“मुझे प्रसन्नता हुई कि वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारतीय सिनेमा में उनकी यात्रा ने एक अमिट छाप छोड़ी है। प्रतिभा, समर्पण और शालीनता की प्रतीक, वे हमारे सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ विरासत हैं। उन्हें बधाई।”

Exit mobile version