Site icon Samagra Bharat News website

नवरात्रि से लेकर दशहरा समेत इस महीने आएंगे कई त्योहार, यहां देखें लिस्ट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1अक्टूबर। हिंदी पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां महीना अक्टूबर शुरू होगा. जो कि धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास है. क्योंकि इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार आने वाले हैं. फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है और 14 अक्टूबर को पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद नवरात्रि का पर्व शुरू होगा. बता दें कि नवरात्रि से पहले भी अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण व्रत आएंगे जिसमें संकष्टी चतुर्थी व्रत और जीवित्पुत्रिका आदि शामिल हैं. यहां देखें अक्टूबर माह में आने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट.

अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार लिस्ट
2 अक्टूबर 2023, सोमवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत
6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार: जीवित्पुत्रिका व्रत
10 अक्टूबर 2023 मंगलवार: इंदिरा एकादशी
14 अक्टूबर 2023 शनिवार: महालय श्राद्ध
15 अक्टूबर 2023 रविवार: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत
21 अक्टूबर 2023, शनिवार: सरस्वती पूजन
23 अक्टूबर 2023, सोमवार,: दुर्गा नवमी
24 अक्टूबर 2023, मंगलवार: दशहरा
25 अक्टूबर 2023, बुधवार: पापांकुशा एकादशी
28 अक्टूबर 2023, शनिवार: शरद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण

शारदीय नवरात्रि 2023
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी और हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और 10वें दिन दशहरे का पर्व मनाया जाता है.

 

Exit mobile version