Site icon Samagra Bharat News website

2 बाइकों की भिड़ंत के बाद हुआ विवाद; खूनी झड़प में 1 युवक की मौत, जयपुर में भारी तनाव

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 2अक्टूबर। राजस्थान के जयपुर में रविवार को दो बाइकों की टक्कर के बाद हुई झड़प में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की रॉड से मारकर हत्या की गई है।

इस मामले के बाद दो समूहों में झड़प हो गई और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जयपुर में हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।

जयपुर में यह घटना रात के वक्त हुई। रात में इकबाल नाम का युवक बाइक से जा रहा था। रास्ते में उसकी दूसरे लड़के बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों युवक गिर गए। गिरने के बाद इकबाल नाम का युवक सड़क के किनारे जा बैठा। इतने में सामने से एक युवक आया और उसको जोर थप्पड़ जड़ दिया। घटना के सीसीटीवी वीडियो में युवक को थप्पड़ जड़ते हुए साफ देखा गया है।

परिजनों ने कहा -रॉड से मारा
इस मामले में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक इकबाल के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की लोहे की रॉड से मारकर हत्या की गई है। युवक की मौत से नाराज समुदाय के लोगों ने रोड ब्लॉक कर दिया है। जयपुर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में दो आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।

पोस्टमार्टम कराने से इनकार

मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने बॉडी का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हालात पर पुलिस की नजर बनी हुई है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

Exit mobile version