Site icon Samagra Bharat News website

नासा और अन्य एजेंसियों के रहते हुए भी इसरो को दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसी माना जाता है: केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3अक्टूबर। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है और अब देश अंतरिक्ष शासक वर्ग के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में इसरो वैज्ञानिकों को सम्मानित करते हुए डॉ सिंह ने कहा कि नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के रहते हुए भी अब इसरो को दुनिया की अग्रणी अंतरिक्ष एजेंसी माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर मानने वाले अमरीका और रूस जैसे देश अब भारत के साथ साझेदारी करना चाहते हैं।

डॉ सिंह ने कहा कि भारत को देश के समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का अतिरिक्त लाभ मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देने में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से पारदर्शिता बढ़ी है और नागरिकों के बीच इसकी लोकप्रियता भी बढ़ी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए समर्पित व्यक्तियों और संगठनों के सहयोग की जरूरत है। ओम बिरला ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर उनकी सेवा और राष्ट्र का असाधारण नेतृत्व करने के लिए याद किया।

Exit mobile version