Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के आदिवासी बस्तर संभाग के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री बस्तर के नगरनार में स्थापित एनएमडीसी के ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दोपहर तेलंगाना में मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नई रेलवे लाईन का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी धर्माबाद और मनोहराबाद के बीच रेलवे लाईन के विद्युतिकरण का भी लोकार्पण करेंगे। वे तेलंगाना के निजामाबाद से आंध्र प्रदेश के महबूब नगर और करनूल की रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री निजामाबाद में 8000 करोड़ रुपये मूल्‍य की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। वे रामागुंडम में एन.टी.पी.सी. के 800 मेगावाट बिजली केन्‍द्र को राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। यह अत्याधुनिक बिजलीघर 6000 करोड रुपये की लागत से तैयार किया गया है और यहां उत्‍पादित 85 प्रतिशत बिजली कम लागत पर राज्‍य में ही उपयोग की जाएगी। इस परियोजना से उत्‍तर और दक्षिण ग्रिड के बीच संपर्क में सुधार होगा और साथ ही प्रत्‍यक्ष या परोक्ष रोजगार के अवसर बढेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री आयुष्‍मान भारत योजना स्‍वास्‍थ्‍य के बुनियादी ढांचे का भी शिलान्‍यास करेंगे। 516 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 50 बिस्तरों वाले गहन चिकित्‍सा कक्ष तैयार किए जाएंगे।

Exit mobile version