Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2022 में 4×400 रिले पुरुष टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर की ख़ुशी जाहिर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होंगझाउ में आयोजित एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की 4×400 रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एशियाई खेलों में पुरुषों की 4×400 रिले टीम ने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इतने शानदार प्रदर्शन और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश पर गर्व है। उन्हें बधाई।”

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती के 87 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुनील कुमार की जीत पर जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती के 87 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुनील कुमार की जीत की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“पुरुषों की ग्रीको-रोमन कुश्ती के 87 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुनील कुमार को हार्दिक बधाई! यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने महिला मुक्केबाजी के 75 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी के 75 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“महिला मुक्केबाजी के 75 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में रजत पदक घर लाने पर @LovlinaBorgohai को बधाई।

अपने कौशल एवं तकनीक के असाधारण प्रदर्शन से उन्होंने हमारे देश को उत्सव मनाने का एक बड़ा अवसर दिया है। वह ऊंची उड़ान भरती रहें और भारत को गौरवान्वित करती रहें।”

Exit mobile version