Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग द्वारा पिछले 18 महीनों में 50 मरीजों के दोनों कानों में एक साथ ध्‍वनि यंत्र प्रत्यारोपण के कीर्तिमान की, की सराहना 

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कान, नाक और गला विभाग (ईएनटी) द्वारा पिछले 18 महीनों में 50 मरीजों के दोनों कानों में एक साथ ध्वनि यंत्र प्रत्यारोपित करने के कीर्तिमान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया:

“कान में ध्‍वनि यंत्र प्रत्‍यारोपण (कॉक्लियर इम्प्लांट) में एक महान बेंचमार्क स्थापित करने के लिए बधाई। इस तरह का समर्पण और विशेषज्ञता कई लोगों के लिए उज्‍ज्वल और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करती है। यह उपलब्धि हमारे चिकित्सा पेशेवरों की प्रतिबद्धता के बारे में भी बहुत कुछ बताती है।’’

Exit mobile version