Site icon Samagra Bharat News website

रणबीर कपूर के बाद ईडी ने कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब, जानें क्या है मामला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6अक्टूबर। महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रणबीर कपूर के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा, फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरेशी और हिना खान को भी समन भेजा है. एक दिन पहले ही एक्टर रणबीर कपूर को समन भेज ED ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया था. रणबीर कपूर ने हालांकि पूछताछ को 2 हफ्ते बढ़ाने के लिए ED से गुहार लगाई है. न्यूज एजेंसी ANI ने तीनों एक्टर को ED की तरफ से समन भेजे जाने की जानकारी दी.

मालूम हो कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने हाल में दुबई में खुद की बेहद आलीशान शादी की थी. सौरभ चंद्राकर इसके बाद ही चर्चा में आए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में आयोजित अपनी शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च हुआ था. शादी में रणबीर कपूर समेत करीब बॉलीवुड के करीब 10-12 कलाकारों ने हिस्सा लिया था. रणबीर कपूर के बाद से ही ये सितारे भी ED की रडार पर आ गए थे.

क्या है महादेव बेटिंग ऐप?
जांच एजेंसी ED के मुताबिक, महादेव बेटिंग ऐप एक व्यापक सिंडिकेट है जो कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों की मदद करता है. महादेव ऐप का इस्तेमाल नए यूजर्स को नामांकित करने, यूजर्स ID बनाने और बेनामी बैंक खातों के नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए किया गया था. इस ऐप का हेड ऑफिस UAE में है.

महादेव ऐप की शुरुआत छत्तीसगढ़ के भिलाई के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने की. ऐप पर अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को मदद करने और बेनामी बैंक खातों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है. ऐप के प्रमोटरों ने कथित तौर पर फरवरी 2023 में एक शादी समारोह पर लगभग 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए. उन्होंने परिवार के सदस्यों को नागपुर से UAE तक ले जाने और मशहूर हस्तियों को शादी में प्रस्तुति देने के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिए.

 

 

Exit mobile version