Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा करने के लिए की एक महत्वपूर्ण बैठक

PM holds an important meeting to review announcements made in his Red Fort speech, in New Delhi on October 07, 2023.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण में की गई घोषणाओं की समीक्षा करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक की।

स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब और मध्यम वर्ग के आवासों के लिए किफायती ऋण सुनिश्चित करने के बारे में उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा को लागू करने के बारे में की गई तैयारियों की समीक्षा की।

स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में, प्रधानमंत्री ने घरों के लिए सौर ऊर्जा सुनिश्चित करने के बारे में भी उल्लेख किया था। प्रधानमंत्री ने इस योजना को क्रियान्वित करने की तैयारियों की भी समीक्षा की।

Exit mobile version