Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी से तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। सोमवार को सामिया सुलुहू हसन राष्ट्रपति भवन पहुंची. जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के साथ नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात की. इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी. द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत और तंजानिया के संबंधों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. आज हम अपनी वर्षों पुराने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से भी जोड़ रहे हैं. उन्होनें कहा, आपसी व्यापार और निवेश के लिए भारत और तंजानिया अहम सहयोगी देश हैं. दोनों देश स्थानीय मुद्रा में व्यापार को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि तंजानिया के इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने के फैसले से दोनों देश इन जंगली जीवों के संरक्षण के लिए वैश्विक समन्वय से बेहतर काम कर सकेंगे. पीएम मोदी ने कहा, भारत और तंजानिया मानते हैं कि आतंकवाद, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. यही वजह है कि आतंकवाद निरोधी क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला हुआ है. उन्होनें कहा, IIT सेंटर्स, वोकेशनल ट्रेनिंग और डिफेंस ट्रेनिंग के जरिए तंजानिया में स्किल डेवलेपमेंट और क्षमता निर्माण में भारत ने अहम योगदान दिया है. पीएम मोदी ने कहा, जल प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं और तंजानिया के लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं.

Exit mobile version