समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अक्टूबर। नोबेले विजेता अमर्त्य सेन ठीक हैं. बेटी नंदना देब सेन ने पिता की मौत की खबरों को अफवाह बताया है. इससे पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि नोबेल विजेता और जाने माने अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन (Amartya Sen) का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. नोबेल पुरस्कार विजेता क्लाउडिया गोल्डिन ने ट्वीट कर लिखा था, ‘मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का निधन हो गया. हालांकि नोबेल विजेता क्लाउडिया गोल्डिन का यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं था.
न्यूज एजेंसी PTI ने उनकी बेटी नंदना देब सेन के हवाले से बताया कि अमर्त्य सेन के निधन की खबर गलत है. मालूम हो कि अर्थशास्त्र में योगदान के लिए उन्हें 1998 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

