Site icon Samagra Bharat News website

सड़क पर चलती कारों पार गिर रहे रॉकेट, खाली होगा इज़रायल का यह शहर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अक्टूबर। हमास और इज़रायल के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. हमास ने इज़रायल पर अप्रत्याशित हमला किया. इसमें इज़रायल के सैकड़ों लोगों की मौत हो गई. हमास के हमले इज़रायल ने भी पलटवार किया और फलस्तीन में हमास के ठिकानों पर लगातार हमला किया. इन हमलों में कहा गया कि हमास आतंकियों की बड़े पैमाने पर मौत हुई, जबकि आम नागरिक भी मारे गए.

दोनों तरफ से अभी भी हमले हो रहे हैं. इज़रायल के शहरी क्षेत्रों पर भी हमले हो रहे हैं. इसमें आम नागरिकों को भी जान माल का नुकसान हो रहा है. आज इजराइल के सेडेरोट शहर में गाजा की तरफ से एक रॉकेट आया और सीधा एक आम नागरिक की कार पर गिरा. इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और तीन लोग घायल हो गए.

इज़राइल में सेडरोट के मेयर का कहना है, “इस हमले में तीन लोग घायल हो गए. हम यहां से सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाना चाहते हैं. इस शहर में करीब 15,000 लोग रहते हैं. इस शहर के अधिकतर लोग खतरे में हैं.”

इज़राइल में सेडरोट के मेयर के कार्यालय में कार्यरत आयलेट शमूएल ने बताया कि हम अपने लोगों को मजबूत रख रहे हैं। हम उनके मानसिक स्वास्थ्य पर वैसे ही काम कर रहे हैं जैसे हम उनकी शारीरिक स्थिति पर काम करते हैं…यह देश मजबूत है.’

Exit mobile version