Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा , 12 लोगों की मौत, 23 जख्मी

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 15 अक्टूबर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway) पर एक बस के कंटेनर से टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले (औरंगाबाद) में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई. जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री यात्रा कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात हुई. बताया कि मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि 23 अन्य को चोटें आईं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि घटना देर रात करीब 1.15 बजे हुई जब यात्री बस तीर्थयात्रा के बाद बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रही थी. अधिकारी ने कहा, “बस बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ देर के लिए रुकी थी. अचानक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. पीड़ित बुलढाणा में प्रसिद्ध सैलानी बाबा दरगाह पर तीर्थयात्रा करने के बाद नासिक में अपने घरों को जा रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी.

अधिकारी ने बताया कि घायलों को छत्रपति संभाजीनगर के अस्पतालों में, कुछ को नासिक और कुछ गंभीर मामलों को पुणे के अस्पतालों में ले जाया गया है. अपनी कुख्यात प्रतिष्ठा के अनुरूप मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर जामबरगांव टोल बूथ से थोड़ी दूरी पर हुई इस दुर्घटना में मरने वालों में दो नाबालिग हैं. घायलों में आठ महिलाएं भी हैं.

Exit mobile version