Site icon Samagra Bharat News website

नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मोदी ने मां शैलपुत्री के चरणों में शीश नवाते हुए वंदन किया। उन्होंने नागरिकों के लिए शक्ति और समृद्धि की भी कामना की है।

एक्स पर अपनी पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा; “देशवासियों को नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। शक्ति प्रदायिनी मां दुर्गा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं। जय माता दी!”

“नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। उनसे प्रार्थना है कि वे देश के जन-जन को शक्ति और समृद्धि का आशीर्वाद दें।”

Exit mobile version