Site icon Samagra Bharat News website

टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं होंगे. चोट की वजह से पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं जाएंगे. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे.

पुणे में गुरुवार को लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया, वह रिकवरी के लिये बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं. भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खेलना है.

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान बायें टखने में चोट लगी है, उनका स्कैन कराया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर उन नजर रखे हुए हैं. वह धर्मशाला नहीं जायेंगे और अब सीधे लखनऊ जायेंगे जहां टीम को इंग्लैंड से खेलना है.

भारत को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को खेलना है.

Exit mobile version