Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-श्रीनगर नेश्नल हाइवे पर बड़ा हादसा, श्रीनगर से राजस्थान जा रहे ट्रक के खड्डे में गिरने से 4लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से राजस्थान जा रहा एक ट्रक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर खड्ड में गिर गया. इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार यह हादसा जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली के पास देर रात हुआ.

ट्रक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक ब्रिज से नीचे गिर गया. बताया जा रहा है कि ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर ब्रिज से नीचे खड्ड में जा गिरा. मरने वालों में ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं.

 

Exit mobile version