Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने मिशन गगनयान टीवी डी1 परीक्षण उड़ान के सफल प्रक्षेपण की, की सराहना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन गगनयान टीवी डी1 परीक्षण उड़ान के सफल प्रक्षेपण की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह देश को भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम को साकार करने की दिशा में एक कदम और करीब ले जाता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया है:
“यह प्रक्षेपण हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान को साकार करने की दिशा में एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।”

Exit mobile version