Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दुर्गा पूजा पर दी शुभकामनाएं, अष्टमी पर माँ महागौरी को किया नमन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के अपने सभी परिवारजनों को दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देवी से सभी के लिए खुशी और स्वास्थ्य की अर्चना की।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया, “देशभर के मेरे परिवारजनों को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। मां दुर्गा हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद दें।”
प्रधानमंत्री ने आज अष्टमी पर माँ महागौरी को नमन किया और एक स्तुति को साझा किया। “आज मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना का पावन दिन है। करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें।”

Exit mobile version