Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एशियाई खेलों में पुरुष विजेताओं को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पैरा एशियाई खेलों खेलों में पुरुष विजेताओं को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने पैरा एशियाई खेलों में पुरुषों की कैनो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गजेंद्र सिंह को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“एक उल्लेखनीय जीत। पैरा एशियाई खेलों में पैरा कैनो पुरुष वीएल2 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर गजेंद्र सिंह को बधाई। भारत इस उपलब्धि की सराहना करता है! उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2022 में मनीष कौरव द्वारा कांस्य पदक जीतने पर प्रसन्नता की व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनीष कौरव को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की पैरा कैनो केएल3 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने के लिए मनीष कौरव को बधाई। यह बेहद उत्कृष्ट उपलब्धि है, जो उनके विशुद्ध समर्पण का परिणाम है!”

Exit mobile version