Site icon Samagra Bharat News website

गैंगस्टर मामले में मुख्तार अंसारी दोषी करार, शुक्रवार को होगा सजा का ऐलान

समग्र समाचार सेवा
गाजीपुर, 26अक्टूबर। माफिया मुख्तार अंसारी गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिया गया है। एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करारा दिया। मुख्तार अंसारी की सजा पर शुक्रवार को फैसला होगा।
बता दें कि साल 2009 के मामले में मुख्तार को दोषी करार दिया गया है। मुख्तार पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। मीर हसन ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। साल 2010 में दोनों मामलों को मिलाकर गैंगचार्ट बना था। गाजीपुर स्थित करंडा थाने में मुख्तार पर गैंगस्टर का मामला दर्ज था।

Exit mobile version