Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की मुलाकात, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिया न्यौता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इन पदाधिकारियों ने मोदी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यौता दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपने जीवनकाल में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:”जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।

मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।”

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख फाइनल हो गई है। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 तय की गई है। 22 जनवरी को रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के अलावा इस कार्यक्रम में करीब 6500 लोग शामिल होंगे। इतना ही नही इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत- महात्मा और समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे।

 

Exit mobile version