Site icon Samagra Bharat News website

प्यार के चक्कर में बांग्लादेशी फातिमा पहुंची असम, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर। सीमा हैदर के जैसे ही एक और मामला सामने आया है। ‘बॉर्डर पार कर एक और बांग्लादेशी महिला फातिमा असम पहुंच गई। पुलिस ने बांग्लादेश की फातिमा को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर त्रिपुरा की पुलिस ने प्रेमी से शादी करने के लिए चोरी-छिपे इंटरनेशनल बॉर्डर पार करने वाली बांग्लादेशी महिला को धर्मनगर में अवैध रूप से घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

कैसे प्यार चढ़ा परवान
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धर्मनगर उपमंडल के फुलबारी में आयुर्वेद की दवाएं देने वाला नूर जलाल (34) आए दिन बांग्लादेश के मौलवी बाजार में जाता था. इस दौरान विवाहित नूर एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के संपर्क में आया. धर्मनगर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (SDPO) देबाशीष साहा ने बताया, ‘इसी दौरान फातिमा नुसरत को नूर से प्यार हो गया और करीब 15 दिन पहले वह उससे शादी करने के लिए अवैध तरीके से त्रिपुरा के धर्मनगर जिले में पहुंच गई. उन्होंने कहा, ‘नूर और फातिमा दोनों फुलबारी में रह रहे थे. हाल में हमें एक बांग्लादेशी महिला के बारे में सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, लेकिन नूर हमारी गिरफ्त से फरार हो गया है.

बांग्लादेशी महिला-भारतीय प्रेमी गिरफ्तार
मालूम हो कि बीते मई महीने में भी असम की कछार पुलिस ने अवैध सीमा पार करने के आरोप में एक युवा जोड़े, एक बांग्लादेशी महिला और एक भारतीय पुरुष को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया था कि महिला पड़ोसी बांग्लादेश के जकीगंज इलाके की रहने वाली है, जबकि उसका पति असम के करीमगंज जिले के तेलियाखालेरपार गांव का निवासी है.

Exit mobile version