Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को SUV ने मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक वाहन चालक ने SUV से पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मार दी. CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि रात में पुलिसकर्मी एक वाहन चालक से कुछ बात कर रहा है तभी से एक कार उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार थी कि वह काफी दूर जाकर गिरा.घटना 24-25 अक्टूबर की रात की है. पुलिसकर्मी जिस वाहन की चेकिंग कर रहा था गाड़ी ने उसमें भी टक्कर मार दी. हालांकि कार चालक बच गया.

मिली जानकारी के अनुसार, कनॉट प्लेस इलाके में पुलिसकर्मी एक वाहन की चेकिंग कर रहा था. तभी एक SUV तेजी से दनदनाते हुए पहुंंची और जोरदार टक्कर मार दी. इस दौरान पुलिसकर्मी हवा में उछल गया. इससे उसको काफी चोंटे भी आई.

Exit mobile version