Site icon Samagra Bharat News website

डोटासरा के घर ईडी की रेड पर भड़के गहलोत, बोले- न हम डरे हैं न डरेंगे

समग्र समाचार सेवा
जयपुर, 27अक्टूबर। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर ईडी की छापेमार कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर भड़ास निकाली है। जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, बीजेपी वाले अब गुंडागर्दी करने लगे हैं। राजस्थान में सरकार रिपीट होने से डर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जहां जहां चुनाव होते हैं वहां ईडी पहुंच जाती है लेकिन संजीवनी घोटाले में अभी तक ईडी नहीं आई। गहलोत ने कहा कि हमारी योजनाओं से बीजेपी घबराई हुई है। न हम डरे हैं न डरेंगे। हम मुकाबला करेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, बीजेपी वाले अब गुंडागर्दी करने लगे हैं। राजस्थान में सरकार रिपीट होने से डर रहे हैं। संजीवनी घोटाले में अभी तक ईडी नहीं आई।कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जहां जहां चुनाव होते हैं ईडी पहुंच जाती है। हमारी योजनाओं से बीजेपी घबराई हुई है।कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। जहां जहां चुनाव होते हैं ईडी पहुंच जाती है।

Exit mobile version