Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने शरद पवार पर साधा निशाना, कहा- किसानों के नाम पर राजनीति

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार पर निशाना साधा. NCP नेता पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि किसानों को अब उनके उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में मिल रहा है. प्रधानमंत्री पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

‘किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति’
PM मोदी ने पवार का नाम लिए बिना कहा, ‘महाराष्ट्र में कुछ लोगों ने किसानों के नाम पर केवल राजनीति की. महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता ने देश के कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया. मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने किसानों के लिए क्या किया है?’

Exit mobile version