Site icon Samagra Bharat News website

भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रघुवीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 27अक्टूबर। मध्य प्रदेश में इस समय चुनावी माहौल है और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोर से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे. उन्होंने चित्रकूट पहुंचकर सबसे पहले रघुवीर मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की.

जब पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा में सीएम के साथ रहे. मंदिर के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ कर कुछ वार्ड में मरीज व स्टाफ का हाल-चाल लिया.

पीएम मोदी ने चित्रकूट में अपने भाषण के दौरान कहा कि आज चित्रकूट की पावन पून्य भूमि पर मुझे दोबारा आने का अवसर मिला है. ये वो अलौकिक क्षेत्र है जिसके बारे में हमारे संतों ने कहा है कि चित्रकूट सब दिन बसत प्रभु सिया लखन समेत अर्थात चित्रकूट में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ नित्य निवास करते हैं. यहां आने से पहले अभी मुझे श्री रघुवीर मंदिर और श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य भी मिला.

Exit mobile version