Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के शिरडी में निलवंडे बांध का जल पूजन किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को महाराष्ट्र के शिरडी में निलवंडे बांध का जल पूजन किया।  मोदी ने बांध स्थल का दौरा भी किया और नहर का पानी छोड़ा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “निलवंडे बांध का जल पूजन एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण है जो एक लंबे इंतजार के अंत का प्रतीक है। यह जनता की व्‍यापक भलाई के लिए जल शक्ति के दोहन के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”

Exit mobile version