Site icon Samagra Bharat News website

दिवाली से पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बढ़ाए राज्य के सफाई कर्मचारियों के मासिक बेतन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार (28 अक्टूबर) को राज्य के पंचकूला में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित समारोह में राज्य के कर्मचारियों के मासिक मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की.

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शहरी सफाई कर्मचारियों का मासिक मानदेय 16,000 रुपये से बढ़कर 17,000 रुपये जबकि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मासिक मानदेय 14,000 रुपये से बढ़कर 15,000 रुपये हो जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने स्वच्छता कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के लिए 2,000 रुपये और धुलाई भत्ते के रूप में 1,000 रुपये का वार्षिक भत्ता देने की भी घोषणा की है.

पंचकूला में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित समारोह में खट्टर ने कहा, ‘‘हम गरीबों और अंत्योदय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति को ऊपर उठाने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं कि किसी के साथ कोई भेदभाव न हो.’’

Exit mobile version