समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31अक्टूबर। सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) ने वर्ल्ड ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे मनाया। इस अवसर पर विभाग से संबद्ध संस्थानों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर के वेबिनार, राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। इसके अलावा देश भर में 30 से अधिक स्थानों पर आकाशवाणी के जरिए साक्षात्कार भी प्रसारित किये गए।
वर्ल्ड ऑक्यूपेशनल थेरेपी डे हर साल 27 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस पेशेवर चिकित्सा के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों को बढ़ावा देता है। यह दिन पेशेवर थेरेपिस्ट और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है।
