Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

कुमार राकेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने कहा कि अपनी अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनीतिक कौशल और असाधारण समर्पण से सरदार पटेल ने हमारे देश की नियति को एक नया आयाम दिया।

अपनी एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“सरदार पटेल की जयंती पर, हम उन्हें अदम्य भावना, दूरदर्शी राजनेता और उनके असाधारण समर्पण के लिए स्मरण करते हैं जिसके माध्यम से उन्होंने हमारे देश की नियति को नया आयाम दिया। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव हमारा मार्गदर्शन करती है। हम उनकी सेवा के सदैव ऋणी रहेंगे।

Exit mobile version