Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,4नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मोदी ने कहा कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

अपने एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से बेहद दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Exit mobile version