Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस ने जारी की राजस्थान के लिए 23 उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5नवंबर। कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है भरतपुर सीट रालोद के लिए छोड़ी है. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 23 प्रत्याशियों की लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया है. अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. अब सिर्फ 21 सीटों पर घोषणा बाकी है.

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी लिस्ट में 43, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 56 और पांचवीं लिस्ट में 5 उम्मेदवार के नामों की घोषणा की थी. अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. अब 21 सीटों पर घोषणा बाकी है. जलदाय मंत्री महेश जोशी और एक विधायक का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह हवामहल से आर आर तिवाड़ी को चुनावी जंग में उतारा गया है.

23 उम्मीदवारों की सूची में नए चेहरों में संगरिया से पायलट समर्थक अभिमन्यू पूनिया, भादरा से अजीत बेनीवाल, चौमूं से डॉ शिखा मील बराला, हवामहल से आरआर तिवारी, पिलानी से पीतराम काला, मालपुरा से घासीलाल चौधरी, अलवर शहर से अजय अग्रवाल, मेड़ता से शिवरतन वाल्मीकि, फलौदी से प्रकाश छंगाणी, सूरसागर से शहजाद खान, चौरासी से ताराचंद भगौरा, भीलवाड़ा से ओम नारायनीवाल हैं.

पिछले साल सितंबर में पार्टी आलाकमान के आदेशों का पालन नहीं करने के लिए जोशी को दो अन्य लोगों के साथ कारण बताओ नोटिस दिया गया था. जोशी, शहरी विकास और आवास मंत्री शांति धारीवाल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को 2022 में पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया था.

धारीवाल और जोशी ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ धारीवाल के आवास पर मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक विधायकों के साथ बैठक की थी. और अपने धुर विरोधी सचिन पायलट के पक्ष में पाला बदलने का विरोध कर रहे थे.

Exit mobile version