Site icon Samagra Bharat News website

बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, 1 की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7नवंबर। केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. प्रह्लाद पटेल के काफिले की कार छिंदवाड़ा में हादसे का शिकार हो गई. हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन जिन वाहन से उनकी कार का टक्कर हुआ उस पर सवार एक शख्स की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हैं. हादसा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हुआ. मंत्री छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रहे थे.

Exit mobile version