Site icon Samagra Bharat News website

सीएम बघेल बोले- सरकार बनने पर शुरू करेंगे ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’, महिलाओं को मिलेंगे 15 हजार रुपये

समग्र समाचार सेवा
रायपुर,12नवंबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली के अवसर पर बड़ी घोषणा की है. भूपेश बघेल ने कहा कि दिवाली के अवसर पर मैं घोषणा करना चाहता हूं कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाती है तो हम ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ शुरू करेंगे और सभी माताओं-बहनों को प्रति वर्ष 15,000 रुपए देंगे. सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा कि आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे.

Exit mobile version